Monday , March 20 2023
Breaking News
Home / BREAKING / भारत-चीन विवाद: चीन का दुस्साहस, अरुणाचल प्रदेश में घुसपैठ की कोशिश, सीमा लांघने पर भारतीय सेना ने चीनी सैनिक को दौड़ाया उल्टे पाँव

भारत-चीन विवाद: चीन का दुस्साहस, अरुणाचल प्रदेश में घुसपैठ की कोशिश, सीमा लांघने पर भारतीय सेना ने चीनी सैनिक को दौड़ाया उल्टे पाँव

Web Desk -Harsimranjit Kaur

नई दिल्ली, 8 अक्तूबर (ओजी इंडियन ब्यूरो)- पूर्वी लद्दाख में अभी भारत और चीन के बीच कई जगहों पर टकराव की स्थिति बनी हुई है। कहा का सकता है कि चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इस बीच वह नई साजुश बुनता दिख रहा है। पिछले दिनों उत्तराखंड के बाद अब अरुणाचल प्रदेश में उसने हरकत की है।

भारत से सटी सीमाओं पर चीन के सैनिक अक्सर भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। इससे बार-बार सीमा पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, पूर्वी लद्दाख के साथ-साथ चीन अब बॉर्डर पर टकराव के नए मोर्चे खोलता दिख रहा है। उत्तराखंड के बाराहोती के बाद अब अरुणाचल प्रदेश में चीन के करीब 200 सैनिक तिब्बत की तरफ से भारत की जमीन में घुस आए। सूत्रों ने बताया है कि पिछले हफ्ते चीनी सैनिक LAC क्रॉस कर भारत की तरफ आ गए थे। अरुणाचल सेक्टर में एलएसी पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई। यह झड़प कुछ घंटे तक चली। दोनों देशों के सैनिकों के बीच फिर से तनाव बढ़ गया। सूत्रों के मुताबिक पेट्रोलिंग के दौरान चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की, जिससे घंटों तनाव की स्थिति रही।

अरुणाचल सेक्टर में औपचारिक रूप से दोनों देशों की सीमाओं को सीमांकित नहीं किया गया है। इसलिए एलएसी को लेकर दोनों देशों की सेनाओं की अपनी-अपनी धारणाएं हैं, लेकिन पिछले पेट्रोलिंग के दौरान चीनी सैनिक भारत की सीमा के बेहद करीब तक आ गए, जिससे तनाव बढ़ गया।  इसके बाद दोनों देशों के लोकल कमांडरों ने मोर्चा संभाला और आपसी बातचीत के बाद मौजूदा प्रोटोकॉल के तहत सेनाएं पीछे हट गईं। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, इस तनातनी में किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।

एलएसी पर 200 चीनी सैनिक भारत की सीमा के काफी पास तक आ गए। इसके बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। भारतीय सैनिकों ने इसका विरोध शुरू किया और 200 चीनी सैनिकों को वहीं रोककर खदेड़ दिया।

About admin

Check Also

प्रकाश सिंह बादल को हुआ ओमीक्रोन, कुछ दिन रहेंगे ICU में

लुधियाना, 24 जनवरी 2022, ओजी इंडियन ब्यूरो- पंजाब के पूर्व मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *