Monday , March 20 2023
Breaking News
Home / BREAKING / अज्ञात व्यक्ति की अर्धजली लाश मिली, शव की नहीं हुई कोई पहचान,  पुलिस द्वारा घटना की जांच जारी

अज्ञात व्यक्ति की अर्धजली लाश मिली, शव की नहीं हुई कोई पहचान,  पुलिस द्वारा घटना की जांच जारी

Web Desk- Harsimranjit Kaur

बठिंडा, 9 अक्तूबर (ओजी इंडियन ब्यूरो)-  गांव तियोना में नहर के पास एक अर्धजली लाश पड़ी देख इलाके में सनसनी फैल गई। लोगां द्वारा इसकी सूचना थाना सदर को दी गई। थाना सदर की पुलिस घटना स्थल गांव तियोना नहर पर पहुंची। सूचना मिलने पर समाज सेवी संस्था सहारा जनसेवा की लाईफ सेविंग टीम के सदस्य संदीप गिल, मनी कर्ण एम्बुलेंस सहित घटना स्थल पर पहुंचे। नहर के किनारे एक व्यक्ति की अर्धजली लाश पड़ी थी जिसे अज्ञात लोगों द्वारा जलाया गया था जो पूरी तरह से नहीं जली थी। अज्ञात शव की पहचान नहीं हो सकी। मौके पर मौजूद पुलिस ने घटना की जांच की। पड़ताल बाद पुलिस ने संस्था सदस्यों के सहयोग से पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मौर्चरी में पहुंचाया। खबर लिखे जाने तक शव की कोई पहचान नहीं हो सकी। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

About admin

Check Also

प्रकाश सिंह बादल को हुआ ओमीक्रोन, कुछ दिन रहेंगे ICU में

लुधियाना, 24 जनवरी 2022, ओजी इंडियन ब्यूरो- पंजाब के पूर्व मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *