Monday , March 20 2023
Breaking News
Home / BREAKING / आम आदमी पार्टी उद्योगपतियों की समस्याओं का करेगी समाधान- अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी उद्योगपतियों की समस्याओं का करेगी समाधान- अरविंद केजरीवाल

Web Desk- Harsimranjit Kaur 

जालंधर, 13 अक्तूबर (ओजी इंडियन ब्यूरो)- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जालंधर में व्यापारियों से कहा कि आप की सरकार बनवाएं, हम आपकी समस्या दूर करेंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के अंदर बेरोजगारी है। आप आदमी पार्टी उद्योगपतियों की सभी समस्याओं का समाधान करेगी। पंजाब में अब उद्योग खोलेंगे। हमें पंजाब को दिल्ली की तरह बनाना है ताकि देशभर के लोग पंजाब काम करने आए। लेकिन पंजाब का सिस्टम खराब है। यहां लोग उद्योग छोड़कर जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने उद्योगपतियों से कहा कि जालंधर की नौ सीटें जीतने की जिम्मेदारी आपकी है।

यह भी पढ़े- लखीमपुर हिंसा का दोशी मंत्री पुत्र आशीष मिश्रा पहुँचा क्राइम ब्रांच दफ़्तर, पुलिस के पास किया आत्म समर्पण

केजरीवाल ने कहा कि पुराने सभी क़ानून ठीक किए जाएंगे, जितने क़ानूनों की ज़रूरत नहीं है वह ख़त्म किए जाएंगे। ऐसी प्रणाली बनाई जाएगी कि जो पहले से मौज़ूद उद्योग है उन्हें सरकार के ऊपर समय बर्बाद करने की ज़रूरत नहीं है वह अपने काम में समय बिताएं।

केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने आगे कहा कि अगर शीर्ष पर ईमानदार सीएम और कैबिनेट है तो मैं चुनौती दे सकता हूं कि नीचे का पूरा ढांचा ठीक हो जाएगा। हमने दिल्ली में ऐसा किया। पंजाब आप प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने पंजाब सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में न ही कोई नया स्कूल बना और नहीं कोई कॉलेज और अस्पताल लेकिन खजाना कैसे खाली हो गया।

About admin

Check Also

प्रकाश सिंह बादल को हुआ ओमीक्रोन, कुछ दिन रहेंगे ICU में

लुधियाना, 24 जनवरी 2022, ओजी इंडियन ब्यूरो- पंजाब के पूर्व मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *