Friday , June 9 2023
Breaking News
Home / BREAKING / ताइवान: 13 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, झुलसने से हुई 46 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

ताइवान: 13 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, झुलसने से हुई 46 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

Web Desk- Harsimranjit Kaur

ताइपे, 15 अक्तूबर (ओजी इंडियन ब्यूरो)- दक्षिण ताइवान में स्थित एक 13 मंजिला इमारत में भीषण आग लगने की घटना सामने आयी है। इस घटना में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब तक 46 लोगों की मौत की खबर हैं जबकि 50 से अधिक लोग बुरी तरह झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

चश्मदीदों का कहना है कि उन्होंने तड़के लगभग तीन बजे एक विस्फोट की आवाज सुनी थी। इसके बाद आग की लपटे दिखाई देने लगीं। स्थानीय प्रशासन के आधिकारिक बयान के अनुसार, इमारत 40 साल पुरानी थी, जिसकी निचली मंजिल पर दुकानें और ऊपर अपार्टमेंट हैं।

मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है आग तड़के करीब तीन बजे लगी थी। आग इतनी तेजी से फैली की इसने काफी क्षेत्र को अपनी गिरफ्त में ले लिया। वहीं, आग ऐसे समय लगी कि लोगों को सोचने-समझने का मौका ही नहीं मिला। दमकलकर्मी तलाश एवं बचाव अभियान में जुटे हैं। निचली मंजिलों की आग बुझा दी गई है। आग के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। राहत और बचाव अभियान जारी है। माना जा रहा है कि इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

About admin

Check Also

प्रकाश सिंह बादल को हुआ ओमीक्रोन, कुछ दिन रहेंगे ICU में

लुधियाना, 24 जनवरी 2022, ओजी इंडियन ब्यूरो- पंजाब के पूर्व मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *