Tuesday , March 28 2023
Breaking News
Home / BREAKING / झमाझम बारिश, बदला मौसम का मिजाज, धान की फसल को भारी नुकसान, मौसम की बेरुखी से किसान हुए परेशान

झमाझम बारिश, बदला मौसम का मिजाज, धान की फसल को भारी नुकसान, मौसम की बेरुखी से किसान हुए परेशान

Web Desk-Harsimranjit Kaur

मुरादाबाद, 18 अक्तूबर (ओजी इंडियन ब्यूरो)-झमाझम बारिश से जहां मौसम का मिजाज बदल गया और लोगों को राहत मिली वहीं बारिश की वजह से लोगों को समस्याओं का सामना भी करना पड़ा। लोगों को अब उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। मुरादाबाद में लगातार हो रही बरसात से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया।

बरसात की वजह से पाकबड़ा में हाईवे पर पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ा। एक साइड तो जाम भी लग गया। मौसम की बेरुखी एक बार फिर किसानों को भारी पड़ी है। इस बरसात से सबसे ज्यादा नुकसान धान की फसल को हुआ है।

रविवार को हुई बेमौसम बारिश ने धान की फसल को गीला कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों ने दो दिन बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में नमी की वजह से धान का दाना काला पड़ सकता है। इसके अलावा हवा चलने से गन्ना भी गिरा है और सरसों व उड़द की फसल को भी नुकसान है। मुरादाबाद में 47 मिलीलीटर बरसात रिकार्ड की गई है।

इस बार शुरू से ही मौसम धान की फसल के अनुकूल नहीं रहा। बुवाई के समय बारिश नहीं हुई। किसान बारिश का इंतजार करते रहे, इस वजह से बुवाई लेट हो गई। इसके बाद भी रुक-रुक कर बारिश का दौर चलता रहा।

सितंबर के आखिरी सप्ताह में फसल पकनी शुरू हुई तो कई बार बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ाईं। अब फसल पकने के बाद कटाई शुरू हुई तो बेमौसम बारिश ने किसानों के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।

About admin

Check Also

प्रकाश सिंह बादल को हुआ ओमीक्रोन, कुछ दिन रहेंगे ICU में

लुधियाना, 24 जनवरी 2022, ओजी इंडियन ब्यूरो- पंजाब के पूर्व मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *