Monday , March 20 2023
Breaking News
Home / BREAKING / नहर में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

नहर में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

हरियाणा, (ओजी इंडियन ब्यूरो)- 15 नवंबर 2021

हरियाणा के महेन्दरगढ़ में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा घटा। यह हादसा महेन्दरगढ़ -रेवाड़ी रोड पर रात करीब दो बजे घटा। जहाँ नारनौल के गाँव अघीहर में विवाह समागम से लौट रहे परिवार की कार नहर में गिर गई। हादसे के समय कार में एक ही परिवार के 4 लोग सवार थे। कार में सवार 13 वर्षीय लड़की किसी तरह नहर में से बाहर निकली। उस ने हादसे की जानकारी दी।

विवाह समागम से लौट रहे परिवार की कार नहर में गिर गई। परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। किसी तरह 13 साल की बच्ची बच गई। पुलिस  खोज कर रही है और कार को बाहर निकाल लिया गया है। इस हादसे में उस के माता -पिता और 7 वर्षीय भाई की डूबने कारण मौत हो गई। पुलिस को अब तक तीनों में से सिर्फ़ एक की ही लाश मिली है।

पुलिस कार में सवार मृतकों की खोज में लगी हुई है। फ़िलहाल नहर में खोज जारी है। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर है। प्रसासन और गोताखोरों की टीम मौके पर लगी हुई है। हादसे के बाद कार को नहर में से निकाल लिया गया।

About admin

Check Also

प्रकाश सिंह बादल को हुआ ओमीक्रोन, कुछ दिन रहेंगे ICU में

लुधियाना, 24 जनवरी 2022, ओजी इंडियन ब्यूरो- पंजाब के पूर्व मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *