Monday , March 20 2023
Breaking News
Home / BREAKING / डॉ. राज कुमार वेरका को डॉक्टरेट डिग्री (आनरेरी) देने का फैसला, विशेष कॉन्वकेशन में 11 दिसंबर को दी जायेगी डिग्री

डॉ. राज कुमार वेरका को डॉक्टरेट डिग्री (आनरेरी) देने का फैसला, विशेष कॉन्वकेशन में 11 दिसंबर को दी जायेगी डिग्री

चंडीगढ़, 10 दिसम्बर 2021, (ओजी इंडियन ब्यूरो)-

देश भगत यूनिवर्सिटी द्वारा पंजाब के डाक्टरी शिक्षा और अनुसंधान, सामाजिक न्याय और अधिकारिता कैबिनेट मंत्री डॉ. राज कुमार वेरका को डॉक्टरेट डिग्री (आनरेरी) देने का फ़ैसला किया है।

यह जानकारी देते हुए देश भगत यूनिवर्सिटी के एक प्रवक्ता ने बताया कि पी.एच.डी. की यह आनरेरी डिग्री डॉ. वेरका को 11 दिसंबर, 2021 को एक विशेष कॉन्वकेशन के दौरान दी जायेगी। उनको यह सम्मान समाज कल्याण कामों के लिए दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि डॉ. वेरका ने अपने समूचे जीवन के दौरान गरीबों, अल्पसंख्यकों और दबे-कुलचे लोगों के लिए अथाह समर्पण, संजीदगी और समर्पण के साथ काम किया। नेशनल अनुसूचित जाति आयोग के वाइस चेयरमैन के तौर पर उन्होंने लोगों को उनके अधिकार दिलाने और उनकी रक्षा करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. वेरका ने समाज के हाशीए पर गए हुए लोगों के कल्याण के लिए अपना जीवन लगाने का लक्ष्य निधार्रित किया हुआ है जिसके लिए वह लगातार सक्रिय हैं।

About admin

Check Also

प्रकाश सिंह बादल को हुआ ओमीक्रोन, कुछ दिन रहेंगे ICU में

लुधियाना, 24 जनवरी 2022, ओजी इंडियन ब्यूरो- पंजाब के पूर्व मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *