Monday , March 20 2023
Breaking News
Home / BREAKING / रणवीर सिंह की फिल्म 83 की सफलता,  अपनी मां के लिए लिखा खास संदेश, सितारों ने दी बधाई  

रणवीर सिंह की फिल्म 83 की सफलता,  अपनी मां के लिए लिखा खास संदेश, सितारों ने दी बधाई  

एंटरटेनमेंट डेस्क, 24 दिसंबर 2021, 

रणवीर सिंह की हालिया रिलीज हुई फिल्म 83 को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभाई है। फिल्म का जबसे ट्रेलर रिलीज हुआ था तबसे ही लोगों के मन में फिल्म को देखने का उत्साह बना हुआ था। ये फिल्म आज ही सिनेमाघरों में लगी है और फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। रणवीर सिंह सहित पूरी टीम ने हाल ही में मुंबई में फिल्म का प्रीमियर रखा था। जिसमें कपिल देव खास मेहमान के रूप में पहुंचें थे। फिल्म को मिली सफलता के बाद रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर खास संदेश लिखा।

रणवीर सिंह ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर अपनी मां की एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में रणवीर की मां ने हाथों में विजेता कप पकड़ा हुआ है और उनके चेहरे की खुशी से ये साफ झलक रहा है कि वो 83 की सफलता पर कितनी खुश हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए रणवीर ने कैप्शन में लिखा, ‘हम जीत गए मम्मा’, इसी के साथ रणवीर ने नीचे क्रेडिट देते हुए लिखा, ‘यह असली कप है’।

सोशल मीडिया पर सितारों के अलावा लोग भी उनकी इस तस्वीर पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। छह घंटे पहले डाली गई इस तस्वीर पर पांच लाख पचास हजार से अधिक लाइक आ चुके हैं। लोग इस फिल्म को देखने के बाद रणवीर सिंह के काम की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। फैंस इस फिल्म को रणवीर के करियर की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म बता रहे हैं।

रणवीर सिंह जहां इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण फिल्म में उनकी पत्नी रोमी का किरदार निभा रही हैं। अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए दीपिका और रणवीर दुबई पहुंचें थे। उनके साथ उस दौरान कबीर खान भी मौजूद थे। उनकी फिल्म की झलक दुनिया की सबसे ऊंची मीनार बुर्ज खलीफा पर 83 की झलक दिखाई गई। ये देखकर दीपिका काफी भावुक हो गई थीं। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो काफी वायरल हुआ था। दीपिका पादुकोण इस फिल्म में अहम भूमिका निभाने के साथ-साथ फिल्म की निर्माता भी हैं।

About admin

Check Also

प्रकाश सिंह बादल को हुआ ओमीक्रोन, कुछ दिन रहेंगे ICU में

लुधियाना, 24 जनवरी 2022, ओजी इंडियन ब्यूरो- पंजाब के पूर्व मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *