Monday , March 20 2023
Breaking News
Home / BREAKING / दिल्ली एनसीआर: बारिश से बढ़ी ठंड, कश्मीर में पारा शून्य से नीचे, पहाड़ों पर बर्फबारी

दिल्ली एनसीआर: बारिश से बढ़ी ठंड, कश्मीर में पारा शून्य से नीचे, पहाड़ों पर बर्फबारी

नई दिल्ली, 28 दिसंबर 2021, (ओजी इंडियन ब्यूरो)-

देश के कई राज्यों में मौसम ने करवट ली है। बरसात हो रही है। नई दिल्ली समेत कई अन्य प्रदेशों में बारिश के साथ उत्तर भारत में तापमान में गिरावट देखी जा रही है। इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ने भी ठिठुरन बढ़ाई है।

मंगलवार दोपहर से ही दिल्ली एनसीआर में कई जगहों पर हल्की से मध्य बारिश शुरू हो गई। उधर, अहमदाबाद और गांधीनगर जिलों सहित गुजरात के कुछ हिस्सों में भी बेमौसम बारिश हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार मौसम में इस बदलाव से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आ सकती है।

आईएमडी ने 29 दिसंबर को पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख समेत हिमाचल प्रदेश में आज ही कई स्थानों पर बर्फबारी देखने को मिली है। आईएमडी के अनुसार पूरे उत्तराखंड में बारिश के साथ 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी देखने को मिल सकती है। वहीं, इस बारिश से किसान चिंतित हैं, जिनकी फसलों को नुकसान हो सकता है।

इसके अलावा मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बरसात देखने को मिली। वहीं, पिछले दो दिनों में बर्फबारी और बारिश के चलते कश्मीर घाटी में मंगलवार को शीतलहर लौट आई और पारा शून्य के नीचे चला गया। यहां के गुलमर्ग में पारा माइनस 9.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। आज का न्यूनतम तापमान कल की तुलना में 3.4 डिग्री कम रहा। इसके साथ ही, पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 7.9 डिग्री दर्ज किया गया।

About admin

Check Also

प्रकाश सिंह बादल को हुआ ओमीक्रोन, कुछ दिन रहेंगे ICU में

लुधियाना, 24 जनवरी 2022, ओजी इंडियन ब्यूरो- पंजाब के पूर्व मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *