Tuesday , March 28 2023
Breaking News
Home / BREAKING / सोनू सूद की बहन मालविका हुई कांग्रेस में शामिल

सोनू सूद की बहन मालविका हुई कांग्रेस में शामिल

चंडीगढ़, 10 जनवरी 2022,   (ओजी इंडियन ब्यूरो)-

अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पहले राज्य कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने अभिनेता सोनू सूद और उनकी बहन से मोगा में उनके आवास पर मुलाकात की। इसके बाद बाद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू की उपस्थिति में मालविका कांग्रेस में शामिल हुईं।

मालविका सूद तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। 38 साल की मालविका मोगा शहर में काफी समय से सामाजिक कार्य कर रही हैं। सोनू सूद की सबसे बड़ी बहन मोनिका शर्मा फार्मास्युटिकल सेक्टर से जुड़ी हुई हैं और अमेरिका में रहती हैं। मालविका के पिता और मां अब इस दुनिया में नहीं हैं।

कंप्यूटर इंजीनियर मालविका मोगा में कोचिंग सेंटर चलाती हैं और जरूरतमंद छात्रों को मुफ्त में अंग्रेजी पढ़ाती हैं। उन्होंने गौतम सच्चर से शादी की है। कोविड लॉकडाउन के दौरान मालविका ने गरीब छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन क्लासेज चलाया था।

About admin

Check Also

प्रकाश सिंह बादल को हुआ ओमीक्रोन, कुछ दिन रहेंगे ICU में

लुधियाना, 24 जनवरी 2022, ओजी इंडियन ब्यूरो- पंजाब के पूर्व मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *